Latest Post

4/recent/ticker-posts

जाने Ms Word में SmartArt option का क्या use है ?

 आज की इस पोस्ट मे आप पढेंगे की Ms Word में SmartArt option का क्या use है, तो इसे जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे एवं पोस्ट पसंद आने पर Share और Subscribe जरूर करे ताकि मेरी आने वाली सभी Post की Notification आप को मिलती रहे।


What is Smart Art [Smart Art क्या है]

आसान शब्दों में कहा जाए तो हम Smart Art को Flow Chart भी कह सकते है. जब हमें अपने भावो को Text में न लिखकर Image के द्वारा प्रदर्शित करना होता हैं तो उस अवस्था में हम अपने भावो को Ms Word में Insert Menu के अंतर्गत दिए गए स्मार्ट आर्ट के प्रयोग द्वारा प्रदर्शित कर सकते है. जैसे हमारे ऑफिस में तीन स्टाफ है जो इस प्रकार है Manager, Supervisor और Peon तो हम उन्हें Smart Art के द्वारा उनके फोटो का साथ प्रदर्शित कर सकते है जिसके द्वारा कोई भी ऑफिस में आया हुआ व्यक्ति यह जान सकता है की हमारे ऑफिस में कौन-कौन स्टाफ है तथा उनकी पहचान भी वो आसानी से कर सकते है इस प्रकार हम कह सकते है की Smart Art के माध्यम से हम Text की तुलना में Graphical रूप में अच्छे से रिप्रेजेंट कर सकते है. 


Ms Word में SmartArt option का क्या use है ?
SmartArt Graphics
  

Smart Art का प्रयोग कैसे करे 

अगर आप Ms Word File में Smart Art का प्रयोग करना चाहते हैं तो उसके लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

1. अपने माउस को वहां रखें जहां पर आप स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक को जोड़ना चाहते हैं। क्योंकि आपके माउस का पॉइंटर जहां रहेगा, स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक वहीं पर बनेगा।

2.  अब Insert Tab के अंदर दिए  Smart Art नामक option पर क्लीक करें।

3.  इस option पर क्लिक करते ही आपके सामने एक डायलाग बॉक्स खुलेगा जिसमे बहुत सारी केटेगरी की लिस्ट बनी होगी। इसमें से आप जिस भी SmartArt को चाहे अपनी आवश्यकतानुसार प्रयोग कर सकते ।


Ms Word में SmartArt option का क्या use है ?
SmartArt

Smart Art में Text को कैसे Add करे 

Smart Art में दिए गए Graphics Format को सेलेक्ट करते ही Smart Art Tools नामक एक बार खुलकर स्क्रीन पर प्रदर्शित होती है इस बार में Left hand Side में दिए Text Pane option पर क्लिक कर हम अपनी आवश्यकतानुसार Text को Smart Art में Add कर सकते है.

Smart Art में Shapes को कैसे Add करे 

Smart Art Tools Bar में दिए Add Shapes option पर क्लिक कर हम Shapes को Smart Art में Add कर सकते है.   

Ms Word में SmartArt option का क्या use है ?
SmartArt Shapes Add

Types of Smart Art Graphics [Smart Art Graphics के प्रकार]

Ms Word में Smart Art Graphics के 7 Format Available है जो इस प्रकार है: – 

  • List 
  • Process 
  • Cycle 
  • Hierarchy 
  • Relationship 
  • Matrix 
  • Pyramid 

 

उपरोक्त दिए गए Formats में हम किसी भी Format पर Mouse क्लिक कर अपनी आवश्यकतानुसार डिजाईन कर सकते है.

इस तरह से आप स्मार्ट आर्ट के प्रयोग से अपने डॉक्यूमेंट को और भी सुंदर बना सकते हैं।


अन्त में 

आशा है की आपको पूरी पोस्ट पढने के बाद Ms Word में Smart Art option का क्या use है, इससे समबन्धित बहुत सारी जानकारिया मिल गई होगी. अगर इससे सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो पूछ सकते है जल्द ही हमारी टीम आपके सवालों का जवाब देगी. 

यह भी पढ़े

Difference Between Save and Save as in Hindi - New!

Difference Between Softcopy and Hardcopy [Soft copy और Hard copy मे क्या अंतर है]

Full details of Ms Word Menu Bar Functions

How To Create Mail Merge Using Word and Excel in Hindi

How to Check Spelling and Grammar Mistake in Ms Word

How to Create Hyperlink in Ms Word

How to Set Page Setup in Ms Word

How to Use Watermarks in a Microsoft Word Document

How to create table in ms word and its formatting with example

How to insert Watermark in Ms Word with Example

How to protect Ms Word file with password [Ms Word की File को Password द्वारा कैसे Protect करे] 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ