Latest Post

4/recent/ticker-posts

How to Protect Excel File with Password in 2007

अगर आप चाहते है की आप के द्वारा बनाई गई Excel File or  Word की File को कोई और न देखे तथा सुरक्षा के लिहाज से किसी फ़ाइल के Contents को Copy होने से बचाने के लिए Password Protect करना अति आवश्यक होता है तो आज की इस पोस्ट मे हम Excel की File को कुछ Steps के द्वारा Protect करना जानेंगे, आप इसी तरह Word की  File भी Protect कर सकते है तो इसको जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढे तथा जानकारी रोचक होने पर अधिक से अधिक दोस्तो को Share भी करे ताकि वो भी इसे जान सके।




How to Protect Excel File with Password in 2007


Some Steps of Protect Excel File  

सुरक्षा के लिहाज से किसी फ़ाइल के Contents को Copy होने से बचाने के लिए Password Protect करना अति आवश्यक होता है


यदि आपके पास Excel या Word की File में कुछ संवेदनशील सामग्री है, और आप पासवर्ड से इसे सुरक्षित करना चाहते है तो इसके लिए इन Steps को Follow करे :- 


1. Excel या Word जिस भी File को Password Protectकरना है पहले उस फ़ाइल को Open करे।

2. Home Tab में Save As option पर क्लिक करने पर Save As नामक   एक Box खुलकर Screen पर दिखाई देता है।    



How to Protect Excel File with Password in 2007


3. Save As Box में नीचे की ओर Tools नाम का एक Sub Option दिखाई देता है इस पर click करने पर कुछ option जैसे - Map Network Drive, Web Option, General Option etc दिखाई देते है। 


4. इसमें से General Option पर click करते ही आपके सामने Password to Open and Password to Modify नाम का एक General options box खुलकर आ जाएगा।

How to Protect Excel File with Password in 2007


5. इस Box मे आप कोई भी Password, Password to Open and Password to Modify में Fill कर Ok button पर क्लिक करे। क्लिक करते ही आपके सामने एक दूसरा Box, Renter Password खुलकर आ जाएगा इस Box मे वही Password Fill करे जो अपने पहले दिया था।

How to Protect Excel File with Password in 2007


6. Password Confirm करने के बाद पुनः Ok Button पर क्लिक कर File को Save करे। अब आपकी Excel File Protect हो गई है इसे देखने के लिए की File Protect हुई की नहीं। File को एक बार Close कर पुनः Open करे। आप देखेंगे की File Open करने के लिए आपके सामने एक Password Fill करने के लिए Box दिखाई देगा। इसमे हम जब तक सही Password Fill नहीं करेंगे तब तक हमारी File Open नहीं होगी।

इस प्रकार से हम अपनी File को Protect कर सकते है। अब जानेंगे Password Delete करना या Change करना।



How to Delete and Change Password



इसको भी हम कुछ Steps के द्वारा समझ लेते है :- 

1. सबसे पहले File को Old Password Fill कर Open कर लेंगे। 

2. ऊपर दिए गए सभी Steps को एक बार पुनः दोहरायेंगे अगर Password को हटाना है तो हम हटा देंगे और अगर change करना है तो हम यही से change भी कर लेंगे। 

3. Password हटाने के बाद या बदलने के बाद पुनः Save करे। अब आप देखेंगे की File बिना Password के ही Open हो जाती है।

अंत मे – 
आशा है की आपको पोस्ट पसंद आई होगी तथा आप जान गए होंगे की Excel या Word 2007 मे किस प्रकार से हम File को Password Protect कर सकते है। अगर इस पोस्ट से संबन्धित कोई भी सुझाव या सवाल हो तो Comment कर पूछ सकते है।

How to Password Protect Excel File-2019

यह भी पढ़े 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ