5 Very Useful Laptop Shortcut Keys: जानिए लैपटॉप में 5 सबसे ज्यादा यूज होने वाले शॉर्टकट के बारे में…जो बनाएंगे आप के काम को और भी आसान

 5 Very Useful Laptop Shortcut Keys in Hindi 


5 Laptop Shortcut Keys: आज के समय मे वर्क फ्रॉम होम से लेकर ऑफिस और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप की-बोर्ड के सभी शॉर्टकट कीज के बारे में जानते हैं? अधिकतर लोग कुछ बेसिक शॉर्टकट कीज के बारे में ही जानते हैं, लेकिन आज की इस पोस्ट में हम आपको 5 कुछ ऐसे बेहतरीन शॉर्टकट कीज के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने काम को बहुत आसान बना सकते हैं। तो चलिए देरी किस बात की जानते है शॉर्टकट कीज के बारे में….


5 Very Useful Daily Laptop Shortcut Keys


5 Very Useful Laptop Shortcut Keys in hindi



1. Shift + Ctrl + T

यदि आप ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो यह सबसे काम की शॉर्टकट कीज हो जाती है। इसकी मदद से हम डिलीट की गई सभी टैब को वापस ला सकते है। कई बार हम जल्दबाजी में जरूरी टैब को भी बंद कर देते हैं, फिर उस लिंक पर जाने के लिए आपको हिस्ट्री की मदद लेनी पड़ती है। यही काम आप Shift + Ctrl + T बटन दबाकर भी कर सकते हैं।


2. Window + D

ये विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला एक शानदार शॉर्टकट्स है। इसकी मदद से आप लैपटॉप में चल रही विंडोज को एक साथ मिनिमाइज कर सकते है। यानी आपको होम पर जाने के लिए एक-एक करके एप्लिकेशन को मिनिमाइज करने की जरूरत नहीं है। आपको बस Window + D की प्रेस करनी है और आपकी विंडोज में ओपन सभी एप्लिकेशन एक साथ मिनिमाइज हो जाएगी और आप होम विंडोज पर आ जाएंगे।


3. Window + L

सिक्योरिटी के लिहाज से यह शॉर्टकट key बहुत काम की है। इसकी मदद से सिस्टम को एक क्लिक में लॉक किया जा सकता है। इस कीज का सबसे बढ़िया इस्तेमाल तब किया जा सकता है जब आप लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और अचानक से आपको कहीं जाना पड़ जाए। ऐसे में आप सीधे Window + L दबा दें और आपका सिस्टम लॉक हो जाएगा। बाद में आप इसे पासवर्ड की मदद से अनलॉक कर सकते हैं।


4. window + .

सोशल मीडिया के जमाने में यह शॉर्टकट्स की बहुत काम की है। इसकी मदद से आप लैपटॉप में इमोजी और सिंबल को पॉपअप कर सकते है। आपको केवल (Window + .) दबाना है और स्क्रीन पर इमोजी और सिंबल की पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।


5.  Window + alt + R

इस शॉर्टकट्स कीज की मदद से लैपटॉप की स्क्रीन को रिकॉर्ड किया जा सकता है। Window + alt + R दबाने के बाद आपके लैपटॉप की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शुरू हो जाएगी। आप पॉपअप विंडोज से इसे बंद भी कर सकते हैं।


अंत मे,

आशा है की पूरी पोस्ट पढ़ने  के बाद आप लैपटॉप में 5 सबसे ज्यादा यूज होने वाले शॉर्टकट के बारे में जान चुके होंगे।


इसे भी पढे

IMPORTANT MS WORD SHORTCUT
POWER POINT SIMPLE NOTES WITH SHORTCUT KEYS
Tally Shortcut Keys in Hindi (टैली शार्टकट की)
IMPORTANT EXCEL SHORTCUT KEYS
Introduction of Windows and Its Components

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ