जैसा कि हम जानते
हैं की कंप्यूटर दो तरह के होते हैं ब्रांडेड कंप्यूटर एवं असेंबल कंप्यूटर।
ब्रांडेड कंप्यूटर क्या होते हैं ? ऐसे कंप्यूटर सिस्टम जिसको कोई कंपनी अपने
अनुसार कंप्यूटर पार्ट्स का चुनाव करके कंप्यूटर को तैयार करते हैं एवं उसकी कंपनी
अच्छी तरह से परीक्षण और जांच कर बाजार में बेचती है ब्रांडेड कंप्यूटर कहलाते है । जैसे - LG, Samsung, HP etc.
ब्रांडेड कंप्यूटर की खासियत
- कंप्यूटर
की कंफिगरेशन निर्माता कंपनी के द्वारा तय की जाती है।
- ब्रांडेड
कंप्यूटर को हर तरह की जांच करने
के बाद ही मार्किट में बेचने के लिए
भेजा जाता है।
- कंपनी
संपूर्ण डेस्कटॉप की वारंटी १ से २ वर्ष के लिए देती है।
- कंप्यूटर
में खराबी होने की दशा में कंपनी स्वयं अपने सर्विस सेण्टर के माध्यम से
सर्विस देती है।
- ब्रांडेड
कंप्यूटर का मूल्य कंपनी स्वयं
निर्धारित करती है।
असेंबल्ड कंप्यूटर क्या होते है?
किसी व्यक्ति
विशेष के द्वारा बनाया गया कंप्यूटर सिस्टम असेंबल्ड कंप्यूटर कहलाता है।
असेम्ब्लेड कंप्यूटर कोई भी बना सकता है जिसको थोड़ा बहुत भी कंप्यूटर हार्डवेयर की जानकारी हो
इस कंप्यूटर में यूजर अपनी जरूरत के अनुसार पार्ट्स लगा सकता है।
असेंबल्ड कंप्यूटर की खासियत
- इस
कंप्यूटर में उपयोगकर्ता अपने अनुसार कंप्यूटर पार्ट्स को लगा सकता है।
- इस
कंप्यूटर की कोई जांच नहीं की जाती या तुरंत तैयार कर के प्रयोग में लिया
जाता हैं।
- इसमें
हर एक कंप्यूटर के पार्टस की वारंटी अलग-अलग होती
है।
- कंप्यूटर
खराब होने पर उपयोगकर्ता को स्वयं निर्धारित कंपनी के सर्विस सेंटर जाना होता
है।
- असेम्ब्लेड
कंप्यूटर की कीमत ब्रांडेड कंप्यूटर की तुलना में बहुत काम होती है।
कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यकता (NEED OF COMPUTER EDUCATION)
0 टिप्पणियां
Please Submit Own Comments For This Post