Latest Post

4/recent/ticker-posts

What is Cell Reference and its Uses in Excel in Hindi

आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की Excel में Cell Reference क्या होता है तथा इसका क्या Use है तो इसे जानने के लिए पूरी पोस्ट को ध्यान से पढ़े तथा पोस्ट को पसंद आने पर Share और कमेंट्स करना न भूले तथा Excel से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो जरूर पूछे. 

Cell Address

    किसी भी Cell को उसके Row Number और Column Number के नाम से जाना जाता है। जिसे Cell Address कहा जाता है। प्रत्येक Cell का Excel में एक Cell Address होता जिसे Name Box में दिखाया जाता है।

उदाहरण- जैसे किसी सेल का कालम A तथा उस सेल का रो नंबर है तब उस सेल का Cell Address Aहोगा।

What is Cell Reference and its Uses in Excel in Hindi


सभी Cell का एक यूनीक Cell Address होता है कभी भी दो Cell का Cell Adderss एक समान नही हो सकता है।

अगर आप एक से अधिक Cells को एक साथ भी Select करते है तब भी उसका Cell Address उसके पहले सेल तथा अन्तिम सेल से मिलकर बनेगा।

उदाहरण- जैसे आप A2 से B6 तक की रेंज को सिलेक्ट करते है तो इसका सेल एड्रेस जो होगा वह A2:B6 होगा। जिसमें A2 पहला सेल तथा B6 अन्तिम सेल होगा।

What is Cell Reference and its Uses in Excel in Hindi

What is Cell Reference 

जब आप Cell Address को Excel के किसी Function में प्रयोग करते है तब उस cell address को उस Function का Cell Reference कहा जाता है।
What is Cell Reference and its Uses in Excel in Hindi

यहाँ पर
 Sum Function का सेल रेफरेन्स A2:B6 है जो सम फंक्शन को यह निर्देश देता है कि आपको A2:B6 Range के सभी Cells को जोड़ना (Sum) करना है।

 Types of Cell Reference

सेल रेफरेन्स तीन प्रकार के होते है -

·  Absolute Cell Reference

·  Relative Cell Reference

·  Mixed Cell Reference

 

1. Absolute Cell Reference

इस प्रकार के Cell Reference में Column Name तथा Row Number दोनो के पहले डालर का चिन्ह ($) प्रयोग किया जाता है। जो हमे यह बताता है कि यह Reference अपरिवर्तित है। किसी भी Reference को Absolute Cell Reference में बदलने के लिए उस Cell पर कर्सर को ले जाकर Keyboard की Function Key F4 को press करते है।

उदाहरण- फंक्शन बाले सेल (C2) में दूसरे सेलों A2 तथा B2 में कापी किया है क्योकि इस फंक्शन में Absolute Cell Reference का प्रयोग किया गया है। इसलिए दूसरे सेल Aतथा B2 का Sum Calculate करेंगा।

What is Cell Reference and its Uses in Excel in Hindi

2. Relative Cell Reference

इस प्रकार के Cell Reference में डालर चिन्ह ($) का प्रयोग नही किया जाता है। जिससे हमें यह पता चलता है कि इस Cell Reference में कालम तथा रो दोनो परिवर्तित हो सकते है।

What is Cell Reference and its Uses in Excel in Hindi


3. Mixed Cell Reference

इस प्रकार के Cell Reference में या तो कॉलम या रो दोनो में से किसी एक के साथ डालर चिन्ह ($) का प्रयोग किया जाता है। कालम या रो मे से जिसके साथ डालर चिन्ह का प्रयोग किया जाता है वह आपरिवर्तित होता है।

What is Cell Reference and its Uses in Excel in Hindi

अन्त में 

आशा है की पूरी पोस्ट पढने के बाद Excel में Cell Reference क्या होता है तथा इसका क्या Use है  पूरी तरह से समझ में आ गया होगा. हमारी पोस्ट को पढने के लिए सब्सक्राइब करना न भूले.  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ